home ad

Past Indefinite Tense learn in Hindi | आ, ए, ई

Past Indefinite Tense learn in Hindi.

Past Indefinite Tense.png

चलिए सबसे पहले Past Indefinite Tense कि पहचान क्या होती है, जान लेते है। Past Indefinite Tense से संबंधित वाक्यों का जब हिंन्दी में अनुवाद किया जाता है, तो वाक्य के अंत में आ, ए, ई की आवाज आती है। Past Indefinite Tense में Subject के साथ verb की 2nd form का प्रयोग किया जाता है। और नकारात्मक (Negative) वाक्यों में Subject के साथ did not + verb की 1st form का प्रयोग किया जाता है। प्रश्नवाचक (Interrogative) वाक्यों में Did + subject + verb की 1st form का प्रयोग होता है।

Affirmative Sentences Examples.

Affirmative Sentences कि सबसे अच्छी बात यह है कि इस Tense में कर्ता चाहे Singular हो या Plural, सबके साथ verb की 2nd form का प्रयोग किया जाता है। जैसे- Subject + verb की 2nd form + Object
  1. उसने मुझे गाली दी। (She abused me.)
  2. अनु आगरा चली गई। (Anu went to Agra.)
  3. उसने एक ख़त लिखा। (She wrote a letter.)
  4. हमने फल खाये। (We ate fruits.)

तो चलिए अब Affirmative Sentences को Negative Sentences में बदलते है।

नकारात्मक (Negative) वाक्य बनाने के लिए Subject + did not + verb की 1st form + Object का प्रयोग किया जाता है
  1. उसने मुझे गाली नहीं दी। (She didn't abuse me.)
  2. अनु आगरा नहीं गई। (Anu did not go to Agra.)
  3. उसने एक ख़त नहीं लिखा। (She didn't write a letter.)
  4. हमने फल नहीं खाये। (We didn't eat fruits.)

इसी तरह जब Affirmative Sentences को Interrogative Sentences बनाना हो तो निम्न Structure का प्रयोग किया जाता है:

प्रश्नवाचक (Interrogative) वाक्यों में Did + subject + verb की 1st form + Object? का प्रयोग होता है।
  1. क्या उसने मुझे गाली दी? (Did she abuse me?)
  2. क्या अनु आगरा चली गई? (Did Anu go to Agra?)
  3. क्या उसने एक ख़त लिखा? (Did she write a letter?)
  4. क्या हमने फल खाये? (Did we eat fruits?)

इसी तरह जब Affirmative Sentences को Interrogative Negative Sentences बनाना हो तो निम्न Structure का प्रयोग किया जाता है:

प्रश्नवाचक-नकारात्मक (Interrogative Negative) वाक्यों में Didn't + subject + verb की 1st form + Object? का प्रयोग होता है।
  1. क्या उसने मुझे गाली नहीं दी? (Didn't she abuse me?)
  2. क्या अनु आगरा नहीं गई? (Didn't Anu go to Agra?)
  3. क्या उसने एक ख़त नहीं लिखा? (Didn't she write a letter?)
  4. क्या हमने फल नहीं खाये? (Didn't we eat fruits?)

NOTE:- Past Indefinite Tense का प्रयोग कहाँ पर किया जाता है?

A.) To express an action completed in the past at a definite time. (अतीत में एक निश्चित समय पर पूरे हुए कार्य को व्यक्त करने के लिए।) जैसे:-
  1. Dr. Ambedkar died in 1956.
  2. She did not visit us last year.
  3. I met her yesterday.
  4. I visited Lucknow four years ago.
इन वाक्यों में भुतकाल का वर्णन करने के लिए last, ago, yesterday और in + साल (year) आदि का प्रयोग किया जाता है।

B.) To express past habits. (अतीत की आदतों को व्यक्त करने के लिए।) जैसे:-
  1. He always carried an umbrella. (वह हमेशा एक छाता साथ रखना था।)
  2. My father always went for a walk in the morning. (मेरे पिता हमेशा सुबह टहलने के लिए जाते थे।)
C.) To express an action that took palace at a definite time in the past even though the time is not given. (एक ऐसी क्रिया को व्यक्त करने के लिए जो अतीत में किसी एक निश्चित समय पर हुई हो, भले ही उसका समय नहीं बताया गया हो।) जैसे:-
  1. I bought this shirt at Connaught Place. ( मैंने यह शर्ट कनॉट प्लेस से खरीदी थी। )
  2. Kamal arrived ten minutes late and his officer rebuked him. ( कमल दस मिनट देरी से पहुंचा और उसके अधिकारी ने उसे फटकार लगाई। )
D.) To express some historical events. ( कुछ ऐतिहासिक घटनाओं को व्यक्त करने के लिए। ) जैसे:-
  1. Dr. Ambedkar wrote the constitution of India. ( डॉ. अंबेडकर ने भारत का संविधान लिखा था। )
  2. Shahjahan built the Taj Mahal. ( शाहजहाँ ने ताजमहल बनवाया। )
  3. Columbus discovered America. ( कोलंबस ने अमेरिका की खोज की। )
E.) If one part of the sentence is in Past Continuous tense and another part Past Indefinite tense. ( यदि वाक्य का एक भाग Past Continuous tense और दुसरा भाग Past Indefinite tense में है। ) जैसे:-
  1. I was taking my lunch when he arrived. ( मैं अपना लंच ले रहा था जब वह आया। )
  2. I saw that the two boys were fighting. ( मैंने देखा कि दोनों लड़के लड़ रहे थे। )
F.) To express the condition of past. ( भूतकाल की शर्त का वर्णन करने के लिए if वाले वाक्यों में यदि एक भाग में would/should/could + verb की 1st form लगी हो तो दूसरे भाग में verb की 2nd form का प्रयोग करते है। ) जैसे:-
  1. He would pass if he worked hard.
  2. She would get a job if she applied for it.
G.) Connectors (neighter, and, but, because, as) के साथ यदि एक भाग में verb की 2nd form लगी हो तो दूसरे बाग में भी verb की 2nd form का प्रयोग करते है। जैसे:-
  1. Neither she came nor sent any message.
  2. he failed because he did not work hard.
  3. He came in and saw everything with his own eyes.

बिता हुआ कल हम लोटा नहीं सकते,
पर आने वाला कल हम जीत या हार सकते हैं।
"Yesterday is not ours to recover,
but tomorrow is ours to win and lose."

Post a Comment

0 Comments