home ad

Future Indefinite Tense

Future Indefinite Tense

Future Indefinite Tense

सबसे पहले Future Indefinite Tense कि पहचान क्या होती है, जान लेते है। Future Indefinite Tense से संबंधित वाक्यों का जब हिंन्दी में अनुवाद किया जाता है, तो वाक्य के अंत में गा, गे, गी, की आवाज आती है। Future Indefinite Tense का प्रयोग भविष्य को दर्शाने के लिए किया जाता है; जैसे-
  1. मैं स्कूल जाऊंगा। (I will go to school.)
  2. वे कल मुंबई जाएंगे। (They will go to Mumbai tomorrow.)

Affirmative Sentences Examples.

Past Perfect Continuous Tense में Affirmative Sentences बनाने के लिए इस Structure का प्रयोग किया जाता है। जैसे- Subject + will/shall + verb की 1st form + Object.
  1. She will go to her uncle's home tomorrow. (वह कल अपने चाचा के घर जाएगी।)
  2. He will come here tomorrow. (वह कल यहां आएगा।)
  3. She will buy a car. (वह एक कार खरीदेगी।)
  4. I will go to the market to buy an English book. (मैं एक अंग्रेजी पुस्तक खरीदने के लिए बाजार जाऊंगा।)
  5. We all will learn English. (हम सब अंग्रेजी सीखेंगे।)
  6. I will go to Jaipur. (मैं जयपुर जाऊंगा।)
  7. I think he will come back. (मुझे लगता है कि वह वापस आएगा।)
  8. He will always tell lies. (वह हमेशा झूठ ही बोलेगा।)

तो चलिए अब Affirmative Sentences को Negative Sentences में बदलते है। नकारात्मक (Negative) वाक्य बनाने के लिए Subject + will/shall + not + verb की 1st form + Object. का प्रयोग किया जाता है
  1. She will not go to her uncle's home tomorrow. (वह कल अपने चाचा के घर नहीं जाएगी।)
  2. He will not come here tomorrow. (वह कल यहां नहीं आएगा।)
  3. She will not buy a car. (वह एक कार नहीं खरीदेगी।)
  4. I will not go to the market to buy an English book. (मैं एक अंग्रेजी पुस्तक खरीदने के लिए बाजार नहीं जाऊंगा।)
  5. We all will not learn English. (हम सब अंग्रेजी नहीं सीखेंगे।)
  6. I will not go to Jaipur. (मैं जयपुर नहीं जाऊंगा।)
  7. I think he will not come back. (मुझे लगता है कि वह वापस नहीं आएगा।)
  8. He will not always tell lies. (वह हमेशा झूठ नहीं बोलेगा।)

इसी तरह जब Affirmative Sentences को Interrogative Sentences बनाना हो तो निम्न Structure का प्रयोग किया जाता है: प्रश्नवाचक (Interrogative) वाक्यों में  Will/Shall + subject + verb की 1st form + Object? का प्रयोग होता है।
  1. Will she go to her uncle's home tomorrow? (क्या वह कल अपने चाचा के घर जाएगी?)
  2. Will he come here tomorrow? (क्या वह कल यहां आएगा?)
  3. Will she buy a car? (क्या वह कार खरीदेगी?)
  4. Shall I go to the market to buy an English book? (क्या मैं एक अंग्रेजी पुस्तक खरीदने के लिए बाजार जाऊंगा?)
  5. Will we all learn English? (क्या हम सब अंग्रेजी सीखेंगे?)
  6. Will I go to Jaipur? (क्या मैं जयपुर जाऊंगा?)
  7. Will he come back? (क्या वह वापस आएगा?)
  8. Will he always tell lies? (क्या वह हमेशा झूठ बोलेगा?)
इसी तरह जब Affirmative Sentences को Interrogative Negative Sentences बनाना हो तो निम्न Structure का प्रयोग किया जाता है। प्रश्नवाचक-नकारात्मक (Interrogative Negative) वाक्यों में Won't + subject + verb की 1st form + Object? का प्रयोग होता है।
  1. Won't she go to her uncle's home tomorrow? (क्या वह कल अपने चाचा के घर नहीं जाएगी?)
  2. Won't he come here tomorrow? (क्या वह कल यहां नहीं आएगा?)
  3. Won't she buy a car? (क्या वह कार नहीं खरीदेगी?)
  4. Won't I go to the market to buy an English book? (क्या मैं एक अंग्रेजी पुस्तक खरीदने के लिए बाजार नहीं जाऊंगा?)
  5. Won't we all learn English? (क्या हम सब अंग्रेजी नहीं सीखेंगे?)
  6. Won't I go to Jaipur? (क्या मैं जयपुर नहीं जाऊंगा)
  7. Won't he come back? (क्या वह वापस नहीं आएगा?)
  8. Won't he always tell lies? (क्या वह हमेशा झूठ नहीं बोलेगा?)

Post a Comment

0 Comments